इटारसी। थाना पथरोटा पुलिस ने ग्राम पाण्ड्री में एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीडि़ता रेखा खंडोतिया 29 वर्ष, पति भगवानदास खंडोतिया, निवासी ग्राम एमआरएस पाण्ड्री ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना पीडि़ता के स्वयं के घर की है, जो थाना पथरोटा से लगभग 12 किलोमीटर पूर्व में स्थित है।
7 मार्च को रात करीब 08:30 बजे आरोपी भगवानदास 32 वर्ष, पिता गुलाबदास खंडोतिया, निवासी एमआरएस पाण्ड्री ने उसके साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज किया है।





