इटारसी। भगवान बैजनाथ धाम के लिए कावड़ यात्रा इटारसी से रवाना हुआ। सावन मास में हर वर्ष कितना इस वर्ष भी भगवान बैजनाथ धाम की कावड़ यात्रा इटारसी से शुभारंभ की गई। बैजनाथधाम कावड़ संघ के तत्वावधान में आयोजित यह कावड़ यात्रा पिछले 80 सालों से जारी है।
सुल्तानगंज से शुरू होगी पैदल यात्रा
इटारसी से रवाना हुए कावड़ यात्री पहले बनारस में भगवान काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे, इसके बाद यहां से ट्रेन से सुल्तानगंज बिहार के लिए रवाना होंगे। सुल्तानगंज से पैदल कावड़ यात्रा सोमवार को प्रारंभ होगी। चार दिन बिहार और झारखंड के चार जिलों को क्रॉस करके पैदल चलकर कावड़ यात्री भगवान बैजनाथ धाम पहुंचेंगे। यहां दर्शन के बाद, बाबा बासुकीनाथ के दर्शन करेंगे।
आज बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए तीर्थयात्रियों को परिजनों ने विदा किया। यहां आए परिजनों ने जत्थे में शामिल कावड़ यात्रियों का माला पहनकर अभिनंदन किया। इस मौके पर संघ का इटारसी का नेतृत्व करने वाले उमंग बवेजा ने कहा कि यह यात्रा पिछले कई सालों से लगातार जारी है। इटारसी से बड़ी संख्या में यात्री बाबा बैजनाथ धाम के दर्शन करने पहुंचते हैं।
इस साल इटारसी से 76 लोगों का जत्था जा रहा है. इसमें इटारसी, डोलरिया, होशंगाबाद, सुखतवा, बानापुरा, खंडवा, बाबई, सेमरी हरचंद से कावड़ यात्री शामिल हुए। बैजनाथ कावड़ यात्रा पिछले 80 वर्ष पहले शुरू हुई थी। सबसे पहले यहां से जगदीश मालानी कावड़ यात्रियों को लेकर यात्रा के लिए जाते थे।








