इटारसी। क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला ग्राम जमानी के पास तालाब के पास का है, जहां एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 15 फरवरी की शाम करीब 5 बज की है। फरियादी कन्हैयालाल राजपूत पिता कन्हैयालाल, उम्र 39 वर्ष, जो मूल रूप से सिवनी मालवा के ग्राम धामनी के निवासी हैं और वर्तमान में इटारसी आईटीआई के पास रह रहे हैं, जमानी तालाब के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल एमपी 05 जेडजे 8645 के चालक ने अपने वाहन को अत्यधिक तेज गति और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए कन्हैयालाल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्हें चोटें आई हैं।







