इटारसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 18 जनवरी, रविवार को गुरु गोविंद सिंह एवं महर्षि बस्ती क्षेत्र में एक विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सरला मंगल भवन में होगा।
शोभायात्रा और सांस्कृतिक संगम
सम्मेलन के दौरान नगर में एक शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल तक पहुंचेगी। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों की सहभागिता के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही, विचार गोष्ठी के माध्यम से संघ के शताब्दी वर्ष के संदेश और राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका पर मंथन किया जाएगा।
कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने आयोजन समिति के संयोजक कल्पेश अग्रवाल के सानिध्य में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में शोभायात्रा के मार्ग का निर्धारण और सुरक्षा व्यवस्था, मंच संचालन और स्वयंसेवकों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जनसंपर्क अभियान के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जोडऩा जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।
समितियों का गठन और अपील
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने जोर देते हुए कहा कि यह सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र और संस्कृति के प्रति जन-जागरूकता का एक महाभियान है। आयोजन को सुव्यवस्थित रूप देने के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस सांस्कृतिक महापर्व में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।
बैठक में सुनील पाठक, राजेश अग्रवाल, ऋषि दुबे, नारायण सोनी, अमित मेघानी, अमित चेलानी, वासु खुरानी, निलेश जैन, सौरभ शर्मा, राजकुमार लालवानी, महेश बलेचानी, दिनेश उपाध्याय, नितेश ठाकुर, संदेश मालवीय और नवीन कु रापा सहित आयोजन समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।









