– डॉक्टर्स को समर्पित संगीत संध्या रविवार को
इटारसी। नगर में अगले दो दिन संगीत के दो कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। शनिवार को मिले सुर मेरा तुम्हारा ग्रुप (Mile Sur Mera Tumhaara Group) द्वारा एक संगीतमयी शाम हेमंत कुमार (Hemant Kumar) के नाम कार्यक्रम का आयोजन करेगा।
संयोजक अखिल दुबे एवं किशोर सीरिया ने बताया कि पाश्र्व गायक हेमंत कुमार की पुण्यतिथि पर यह कार्यक्रम 24 सितंबर की शाम 6 बजे से ईश्वर रेस्टॉरेंट (Ishwar Restaurant) में आयोजित होगा। कार्यक्रम में कुछ नवोदित कलाकारों के अलावा संगीत से जुड़े कुछ लोगों का सम्मान भी किया जाएगा।
रविवार 25 सितंबर की शाम नगर के डॉक्टर्स और उनके परिवारों को समर्पित एक संगीत संध्या का आयोजन साईं कृष्णा रिसोर्ट एवं गार्डन (Sai Krishna Resort & Garden) में हो रहा है। इसमें इटारसी (Itarsi) नगर के डॉक्टर्स भी गीतों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का आयोजन इस्का संस्था द्वारा किया जा रहा है। संस्था अध्यक्ष के अनुसार कार्यक्रम पाश्र्व गायक हेमंत कुमार और महेंद्र कपूर (Mahendra Kapoor) के गीतों पर आधारित है।
एक संगीतमयी शाम हेमंत कुमार के नाम कल


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement
