इटारसी। साईं नगर कॉलोनी न्यू यार्ड में प्रज्ञा श्याम सुंदर आश्रम एवं काले महादेव (Kale Mahadev) और खेड़ापति माता मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा हेतु शोभायात्रा निकाली। जोरदार आतिशबाजी एवं बैंड बाजों की धुन पर महिलाओं और बच्चों ने नृत्य किया। आश्रम की अध्यक्ष श्रीमहंत साध्वी डॉ. प्रज्ञा भारती कलश यात्रा में शामिल हुई।
मुख्य कर्मकांडी ब्राह्मण चंद्रकिशोर नगाइच ने यजमान परिवार नरेश कुमार जोशी, अनिता जोशी एवं अमर जोशी, खुशी जोशी, विद्या जोशी से कलश पूजन कराया। एक विशेष वाहन में भगवान की प्रतिमा नगर दर्शन हेतु रखी गई थी। महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखे। साईं नगर कॉलोनी में यात्रा धूमधाम से नाचते गाते पूरी की गई। कलश यात्रा के पूर्व कॉलोनी की सभी सड़कों पर पुष्प बिछाए थे।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत मेहरा गांव के सरपंच जितेंद्र पटेल एवं सावरिया उद्योग समूह के सतीश सांवरिया सपरिवार और समिति के सदस्य धनराज कुशवाहा एवं प्रज्ञा श्यामसुंदर भवन (आश्रम) के ट्रस्टी प्रमोद पगारे मौजूद थे। कलश यात्रा में भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। प्रज्ञा श्यामसुंदर आश्रम में निरंतर सहयोग देने वाले सौरभ जोशी, मदन लाल शर्मा, धन सिंह ठाकुर, बहादुर सिंह राजपूत, घासीराम, रजनी गणेश मेहरा, गुलाब दास नागवंशी, मनोज मेहरा उपस्थित थे।
काले महादेव की प्राण प्रतिष्ठा हेतु शोभा यात्रा निकाली
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








