- नांदेड़ से पानीपत के बीच भोपाल मंडल से होकर चलेंगी दो-दो ट्रिप स्पेशल ट्रेन
इटारसी। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने दिल्ली में आयोजित होने वाले 78 वे वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय निरंकारी संत समागम में यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है। रेल प्रशासन ने नांदेड़ से पानीपत के बीच 02-02 ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें भोपाल मंडल के प्रमुख स्टेशनों इटारसी, रानी कमलापति और बीना होकर गुजरेंगी। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह पूजा स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं।
स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
- यह स्पेशल ट्रेन द्विसाप्ताहिक रूप से संचालित होगी। नांदेड़-पानीपत स्पेशल (गाड़ी संख्या 07635) द्विसाप्ताहिक रूप से बुधवार एवं शनिवार को चलेगी। 29 अक्टूबर और 03 नवंबर 2025 नांदेड़ से प्रस्थान 07:40 बजे, इटारसी आगमन 23:40 बजे, रानी कमलापति अगले दिन 01:40 बजे (रात), बीना 04:10 बजे, पानीपत 17:30 बजे।
- पानीपत-नांदेड़ स्पेशल (गाड़ी संख्या 07636) वापसी में गुरुवार एवं मंगलवार को चलेगी। 30 अक्टूबर और 04 नवंबर 2025 को पानीपत से प्रस्थान 19:00 बजे, नई दिल्ली से प्रस्थान 20:40 बजे, बीना आगमन अगले दिन 07:30 बजे, रानी कमलापति 09:50 बजे, इटारसी आगमन 11:40 बजे नांदेड़ आगमन तीसरे दिन 06:00 बजे होगा।
कोच एवं ठहराव की जानकारी
- कोच कम्पोजीशन : इस स्पेशल ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे, जिनमें 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 13 स्लीपर कोच, 03 सामान्य श्रेणी और 02 एसएलआर कोच शामिल हैं।
- ठहराव स्टेशन : यह गाड़ी दोनों दिशाओं में पूर्णा, परभणी, जालना, औरंगाबाद, मनमाड, जलगाँव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झांसी, आगरा, मथुरा, कोसी कलां एवं नई दिल्ली स्टेशनों पर रुकेगी।








