इटारसी। समाजसेवी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश सोनकर की स्मृति में उनके पुत्र कांग्रेस नेता राम शंकर सोनकर ने चंदन की लकड़ी रखने के लिए एक स्टील की ट्राली शांति धाम श्मशान घाट जन भागीदारी समिति गोकुल नगर खेड़ा को दान दी गई है।
इस अवसर पर टीनू सोनकर, विशाल सोनकर, गोलू सोनकर, प्रकाश प्रधान भूरा सोनी मौजूद थे। समिति के प्रबंधक भानु उइके ने सोनकर परिवार से स्टील की ट्राली ग्रहण की। समिति के कार्यकारी सदस्य प्रमोद पगारे ने सोनकर परिवार का आभार व्यक्त किया।









