---Advertisement---

गन्ने के पौधे पर ‘गुड़’ लटकाकर अनूठा प्रदर्शन, युकां ने शिवराज से लेकर मोहन यादव तक साधा निशाना

By
On:
Follow Us

इटारसी। कृषि उपज मंडी परिसर में आज उस समय माहौल गरमा गया जब युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक बेहद अनूठा और कटाक्षपूर्ण प्रदर्शन किया। किसानों की बदहाली और उपज के सही दाम न मिलने से नाराज युकां नेताओं ने किसानों को गन्ने के पौधे भेंट किए, लेकिन खास बात यह थी कि इन पौधों के नीचे गुड़ बंधे हुए थे।

इस प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के उस कथित बयान पर तंज कसा, जिसमें गन्ने से गुड़ ‘बनाने’ के बजाय ‘उगाने’ की बात का संकेत मिला था।

मुख्यमंत्री को नहीं पता गुड़ उगता है या बनता है

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवा नेता गौरव गोल्डी चौधरी ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार ने किसानों को केवल गुमराह किया है। पहले शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री थे, जो किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करते थे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब मोहन यादव को थोप दिया गया है, जिन्हें यह तक नहीं पता कि गुड़ बनाया जाता है, उगाया नहीं जाता। चौधरी ने आगे कहा कि आज न तो मक्का का उचित मूल्य मिल रहा है और न ही धान का। अब अपनी दशा सुधारने के लिए परिवर्तन करना स्वयं किसानों के हाथ में है।

मंडी परिसर में गूंजे नारे, कैंटीन से शेड तक रैली

आंदोलन की शुरुआत मंडी परिसर स्थित कैंटीन से हुई। वहां से युवक कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में निकले और मुख्य बिक्री शेड के नीचे पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी समस्याओं का इंतजार कर रहे किसानों से मुलाकात की और उन्हें गन्ने के पौधे सौंपे।

झूठे वादों की सरकार : मयूर जैसवाल

पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जैसवाल ने भी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने के लिए किसानों से केवल झूठे वादे किए थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंडी में किसानों के बीच जाकर उनकी जमीनी समस्याएं जानी हैं। जैसवाल ने हुंकार भरते हुए कहा, हम हमेशा से किसानों के साथ थे और आगे भी उनके हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.