इटारसी। पथरौटा बैरियर के पास घर की सफाई कर रही महिला को उस समय सांप ने काट लिया जब उसकी नजर अचानक घर में छिपे सांप पर पड़ी। महिला घबराहट में शोर मचाने लगी, जिसके बाद सांप ने उसे काट लिया। घटना के बाद महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह घटना आज दोपहर की है। 40 वर्षीय अनीता अपने घर में सफाई कर रही थीं, तभी एक सांप को देखकर वह घबरा गईं। शोर मचाने पर सांप ने उन पर हमला कर दिया। तुरंत ही सर्प मित्र आमिर कुरैशी को सूचना दी गई।
सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू
मौके पर पहुंचे सर्पमित्र आमिर कुरैशी ने सांप को सुरक्षित रूप से पकड़ा। उन्होंने बताया कि यह सांप इंडियन स्पेक्टेकल्ड कोबरा था, जो कि एक जहरीली प्रजाति है। कुरैशी के साथ उनके सहयोगी लक्की सैनी और दीपक पंवार भी थे।सांप को पकड़ने के बाद तीनों ने तुरंत घायल महिला को श्यामा प्रसाद मुखर्जी हॉस्पिटल पहुंचाया। शुरुआती उपचार के बाद, महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।









