इटारसी। शहर के बंगलिया फाटक (जबलपुर गेट) पर शनिवार रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक 25 वर्षीय युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
क्या है मामला?
सिटी थाने से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सदन परते 25 वर्ष के रूप में हुई है, जो अवाम नगर स्थित साईं बेकरी के पास का निवासी था। घटना शनिवार रात लगभग 8:30 बजे की है। स्थानीय लोगों ने जैसे ही युवक को ट्रेन की चपेट में आते देखा, तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।









