---Advertisement---

ICICI Bank की तीखड़ में गोलमाल का मामला

By
On:
Follow Us

आरोपी बैंक मैनेजर ने किया कोर्ट में सरेंडर

इटारसी। आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) की तीखड़ शाखा में ग्राहकों के पैसों में हेरफेर करने का मुख्य आरोपी बैंक मैनेजर कुलदीप यदुवंशी (Bank Manager Kuldeep Yaduvanshi) ने आज कोर्ट में सिरेंडर कर दिया है। पथरोटा पुलिस ने उसकी खोज में कई जगह छापामारी की थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। पुलिस द्वारा परिवार पर लगातार दबाव बनाने से आखिरकार उसे सरेंडर करना पड़ा। पथरोटा पुलिस ने उसे तीन दिन की रिमांड पर लिया है। दो आरोपियों में से एक कैशियर सूरजसिंह राजपूत निवासी ढाबाकलॉ को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आईसीआईसीआई बैंक की तीखड़-जमानी ब्रांच में बैंक मैनेजर और कैशियर द्वारा ग्राहकों के पैसों में 1.67 करोड़ की हेराफेरी का मामला पथरोटा थाने में दर्ज है।

इनका कहना है…
आईसीआईसीआई बैंक शाखा तीखड़ में गबन मामले का मुख्य आरोपी मैनेजर कुलदीप यदुवंशी ने कोर्ट में सिरेंडर कर दिया है। उसे तीन दिन की रिमांड पर लिया है। इस अवधि में उससे पूछताछ की जाएगी।
प्रज्ञा शर्मा (Pragya Sharma, Police Station Incharge Pathrota)

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.