---Advertisement---

पांच माह से फरार रेप का आरोपी गिरफ्तार

By
On:
Follow Us

कोर्ट पहुंचने से पूर्व ही पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ा

इटारसी। सिटी पुलिस ने बलात्कार के एक मामले में फरार तीन हजार के ईनामी आरोपी विष्णु रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी कोर्ट में पेश होने की तैयारी कर रहा है। पुलिस ने उसे घेराबंदी करके कोर्ट पहुंचने से पहले तवा कालोनी में ही गिरफ्तार कर लिया। कुछ दिन पूर्व ही एसपी ने इस पर 3 हजार का ईनाम घोषित किया था।
पुलिस के अनुसार विगत करीब पांच माह से फरार आरोपी विष्णु रघुवंशी को आज ही कोर्ट पहुंचने से पूर्व पुलिस की टीम ने घेराबंदी करके गिरफ्तार किया है। उसे आज ही पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। बता दे कि करीब पांच माह पूर्व एक महिला आरक्षक द्वारा बस चालक विष्णु रघुवंशी पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था। तभी से आरोपी फरार था। मालवीयगंज निवासी इस आरोपी की गिरफ्तार पर अब पुलिस अधीक्षक ने तीन हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था।

कई जगह काटे फरारी के दिन
आरोपी विष्णु रघुवंशी के बार में बताया जाता है कि इन पांच माह में उसने कई जगह फरारी के दिन काटे हैं। वह भोपाल, इंदौर, शिर्डी आदि घूमा और किसी आश्रम में भी उसने फरारी के कुछ दिन बिताये हैं। फरारी के दौरान उसने अपना भी साथ नहीं ले गया था और ना ही अपने परिवार से कोई संपर्क करने की कोशिश की। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए मुखबिर भी लगा रखे थे और उसके जान-पहचान और मिलने वालों पर नजर रखी जा रही थी। विष्णु के खिलाफ एक महिला आरक्षक ने शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

टीम ने घेराबंदी करके पकड़ा
3000 के ईनामी बलात्कार के आरोपी विष्णु रघुवंशी को पकडऩे में पुलिस को सफलता मिली है। उसे घेराबंदी करके पकड़ा है। बताया जा रहा है कि वह पूरी योजना बनाकर कोर्ट में सिरेंडर करने की तैयारी में था। जैसे ही पुलिस को इसकी खबर मिली, तत्काल पुलिस टीम कोर्ट के बाहर पहुंच गयी। वह यहां से भाग पाता इससे पूर्व ही पुलिस ने उसे घेराबंदी करके उसके मंसूबे कामयाब नहीं होने दिये। आरोपी विष्णु प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पिछले करीब पांच माह से फरार चल रहा था और एसपी संतोष सिंह गौर ने उसकी गिरफ्तारी पर 3000 का नगद इनाम घोषित किया था।

ऐसे चली थी तलाश
आरोपी विष्णु रघुवंशी की तलाश में पुलिस ने काफी प्रयास किये। एसडीओपी महेंद्र कुमार मालवीय ने जांच करने और गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी राम स्नेह चौहान के नेतृत्व में एक टीम गठित की। टीम में में एसआई आम्रपाली डहाट्, आरक्षक गुलशन कुमार सोनी, अर्जुन विश्वकर्मा, राजू जाट, सुनील चौधरी शामिल थे। आरोपी एवं उसके मिलने वालों पर नजर रखे थे। सूचना प्राप्त हुई थी कि आरोपी सेटिंग से कोर्ट पेश होने वाला है। पुलिस ने टीम बनाकर घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गौर ने पुलिस टीम को बधाई दी है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.