बुधवार, जुलाई 3, 2024

LATEST NEWS

Train Info

जन आशीर्वाद यात्रा और भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ के लिए बनी कार्ययोजना

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) पुरानी इटारसी मंडल (Old Itarsi Mandal) की बैठक श्रीराम मंदिर (Shri Ram Mandir) के सामने ओवर ब्रिज (Over Bridge) के नीचे सामुदायिक भवन में आयोजित हुई। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के संबंध में कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर मप्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व विधायक डॉ सीतासरन शर्मा (Dr. Sitasaran Sharma), मप्र तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा (Piyush Sharma), जिला उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी आशुतोष शरण तिवारी (Ashutosh Sharan Tiwari), जिला मंत्री उमेश पटेल (Umesh Patel), जनपद पंचायत नर्मदापुरम अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे (Bhupendra Chowksey), मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो (Mayank Mehto), नगरपालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत (Nirmal Singh Rajput), महामंत्री गोविंद मेहतो सहित अन्य मौजूद थे।

बैठक में आगामी कार्यक्रम 20 सितंबर को जन आशीर्वाद यात्रा, 25 सितंबर भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ, बूथ स्तर के कार्यों को लेकर, एमपी के मन में मोदी सदस्यता अभियान,बूथ स्तर के कार्यों साथ ही शक्ति केंद्र की कार्यशाला सम्मेलन को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर बैठक प्रारंभ की गई। संचालन मंडल महामंत्री गोविंद मेहतो (Govind Mehto) ने किया और आभार मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका बसंत चौहान ने किया।

भाजपा मंडल बैठक में अपेक्षित श्रेणी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहें जिसमेंमंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी गालर, सरोज उईके, मंडल मंत्री प्रशांत मनवारे, राधा मैना, महाजनसंपर्क अभियान प्रभारी डॉ पंकज पहाडिय़ा, महिला मोर्चा अध्यक्ष बबिता चौहान, किसान मोर्चा विजय चौरे, अल्पसंख्यक मोर्चा नफीज सिद्धीकी, युवा मोर्चा सौरभ चौधरी, महिला जिला मंत्री ममता मालवीय, किसान मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी देवेंद्र परिहार, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मंत्री विनोद लोंगरे, ममता सोनी, संध्या चौहान, रौनक मालवीय, वर्षा कुलकर्णी, वरिष्ठ भाजपा नेता जयप्रकाश सचान, सुनील पांडे, लीलाधर नामदेव, रामजीवन वर्मा, राजू बैस, महेश भाटिया, अरविंद बुडाना, मुन्ना लाल मेहतो, रमेश धूरिया, राजकुमार बावरिया, दिनेश श्रीवास, जमना प्रसाद मेहतो, मेहरबान चौहान, अनवर अली, अमर सिंह राजपूत, ब्रजमोहन चौधरी, रामदुलारे बोरासी, रविंद्र भावसार, दिनेश पौनीकर, आकाश यादव, रूपेश शर्मा, शुभम प्रजापति, विवेक मिश्रा, अमित मेहतो एवं शक्ति केंद्र संयोजक, सह संयोजक, प्रभारी, सभी बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बूथ समिति, मातृशक्ति, युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!