- बैंक कॉलोनी के पास एक किराये के मकान से मिले 65 गैस सिलेंडर जब्त
इटारसी। प्रशासन की टीम ने आज दोपहर एसडीएम टी प्रतीक राव के नेतृत्व में कार्रवाई करके जो 65 गैस सिलेंडर जब्त किये हैं, उस पर अवैध भंडारण की कार्रवाई होगी। मामले की जांच कर रहीं खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी सुश्री मृगी अग्रवाल ने बताया कि संदीप मेहरा कैटरिंग का काम करते हैं और उनके पास इसकी अनुमति और बिल हैं, लेकिन उन्होंने भंडारण अवैध रूप से किया था, इसका लायसेंस उनके पास नहीं है।
बता दें कि आज प्रशासन की टीम ने बैंक कॉलोनी के पास एक किराए के मकान से कमर्शियल और कुछ पांच किलो के छोटे गैस सिलेंडर्स जब्त किये हैं। यह मकान सुनील ठाकुर का है जिसे संदीप मेहरा पिता प्रकाश मेहरा ने किराये पर ले रखा है। संदीप कैटरिंग का काम करता है और ये गैस सिलेंडर उसकी कैटरिंग के लिए ही रखे थे।
आज एसडीएम टी प्रतीक राव के नेतृत्व में नायब तहसीलदार शक्तिसिंह तोमर ने कार्रवाई कर सिलेंडर जब्त किये। श्री तोमर ने बताया कि मकान से छोटे-बड़े गैस सिलेंडर सहित कुल 65 सिलेंडर जब्त किये हैं। जब्ती के बाद मामले की जांच खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी मृगी अग्रवाल कर रही हैं।









