होशंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) जिला मुख्यालय पर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर कार्यकर्ताओं ढोल नगाड़ों की धुन पर जमकर थिरके, मिठाई खिलाकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल (BJP District President Madhavdas Aggarwal) ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई शुभकामनाएं दी। अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा (BJP state president Vishnu Dutt Sharma) के कुशल नेतृत्व में और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और पार्टी संगठन की मजबूती से हमने प्रदेश में यह विजयश्री हासिल की है। कांग्रेस सरकार ने पंद्रह माह में प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करके प्रदेश के विकास की गति को रोक दिया था। शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में एक बार फिर से मध्यप्रदेश विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।
इस अवसर पर
शंभू सोनकिया, संदेश पुरोहित, प्रीति शुक्ला, प्रसन्ना हर्णे, रघुवीर राजपूत, सुनील कुमार राठौर, राममोहन राजपूत, महेन्द्र चौकसे, दीपक अग्रवाल, नीरज बरगले, दिनेश तिवारी, हंस राय, अजीत मंडलोई, मुर्तजा खान, मनोहर बडानी, राहुल सिंह सोलंकी, प्रताप सिंह राजपूत, शैलेन्द्र दीक्षित, शंभू भाटी, राजीव जायसवाल, लोकेश तिवारी, राजकुमार चौकसे, अभय वर्मा, विकास नारोलिया, मनीष परदेशी, रोहित गौर, गोलू तिवारी, सागर शिवहरे, प्रशांत दीक्षित, राहुल पटवा, रूपराम यादव, राजेश रैकवार, सत्या चौहान, प्रशांत पालीवाल, दीपू हेमनानी, योगेन्द्र राजपूत, अर्पित मालवीय, सीमा कैथवास, जयबाला निगम, प्रशांत तिवारी, चरणजीत सिंह, सुंदरम अग्रवाल, वैभव सोलंकी, लोकेश वर्मा, अकित सैनी, व्ही.पी. सोनी, कमल चव्हाण, प्रशांत श्रीवास, भूपेन्द्र राठौर, सुमित सराठे, अभिषेक शर्मा, अक्की दुबे, जवाहर राय सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।