---Advertisement---
City Center
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

संगठन हमारे लिए सर्वोपरि है: ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह

By
On:
Follow Us

जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

होशंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी (BJP) जिला कार्यालय में शुक्रवार को मध्यप्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम मंत्री एवं होशंगाबाद जिले के प्रभारी मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने प्रथम नगर आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट की। श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता हमारे लिए एक माध्यम है, लोगों की सेवा करने का। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। हमारे पार्टी संगठन में राष्ट्रीय स्तर से बूथ स्तर तक का कार्यकर्ता संगठन के प्रति निष्ठावान और लगन से हमेशा सक्रिय रूप से जुड़ा होता है। इसी का परिणाम है कि आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा सक्रिय और सफल संगठन बना है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात में अक्सर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की बात कह चुके हैं। संगठन के कारण ही पार्टी पहचानी जाती है। उन्होंने कहा कि मैं भी संगठन का कार्यकर्ता हूँ इसलिए आज आप सभी से भेंट करने आपके समक्ष उपस्थित हुआ हूँ। आज हम जमीनी स्तर से जुड़े है। संगठन हमारे लिए सर्वोपरि है। संगठन के माध्यम से सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाकर लोगों को लाभ दिलाना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल (BJP District President Madhavdas Agrawal) ने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों एवं पार्टी संगठन पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं का परिचय कराया।  अग्रवाल ने कहा कि ब्रजेन्द्रप्रताप सिंह के नेतृत्व में सत्ता और संगठन का बेहतर समन्वय होगा। हम अपने जिले को सर्वोत्तम बनाएंगे। बैठक को होशंगाबाद विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि श्री सिंह के मार्गदर्शन में हमारे जिले को विकास की नई दिशा मिलेगी।
बैठक में सांसद राव उदयप्रताप सिंह, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, प्रेमशंकर वर्मा, विजयपाल सिंह, ठाकुरदास नागवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजो मालवीय, संतोष पारिक, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटेल सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष महामंत्री, मोर्चा के जिलाध्यक्ष, पूर्व नपा अध्यक्ष उपाध्यक्ष, पूर्व जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष, मंडी अध्यक्ष उपाध्यक्ष, पार्षद सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे एवं आभार जिला महामंत्री प्रीति शुक्ला ने माना।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.