इटारसी। महाशिवरात्रि पर तिलक सिंदूर में लगे मेले में सहयोग करने वाले वालिंटियर्स का एसडीएम कार्यालय में सम्मान किया। इस दौरान एक समीक्षा बैठक कर मेले की व्यवस्थाओं में और सुधार पर चर्चा की गई। मेले की सफलता पर सभी को सहयोग पर धन्यवाद दिया।
एसडीएम कार्यालय के सभा कक्ष में तिलक सिंदूर के संबंध में हुई मीटिंग में तिलक सिंदूर मेला वर्ष 2025 की सफलता पर समिति के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विभिन्न विभागों से आगामी वर्षों में व्यवस्था में और सुधार के लिए रायशुमारी की गई।
इस मौके पर एसडीम टी प्रतीक राव, तहसीलदार शक्ति सिंह तोमर, प्रियंका भलावी, नायब तहसीलदार हीरु कुमरे, एसडीओ वन विभाग मानसिंह मरावी, रेंजर एनके गौर, स्वास्थ्य विभाग से सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ आरके चौधरी, पीडब्लूडी एसडीओ आरके रघुवंशी, केसी बीलिया, पंचायत से ज्योति चिमानिया के अलावा पीएचई, नगर पालिका, राजस्व विभाग से पटवारी निखिल पटेल उपस्थित रहे।
समितियों से मेला समिति अध्यक्ष नारायण बावरिया, संतोष राजपूत, भगवानदास गौर, नरेंद्र गौर, शंकर उईके, दीपक बावरिया, अभिषेक, प्रवीण राजपूत, राजकुमार कावरे, तुमराम, शिवराम कावरे, करण राजपूत, अनिल जोठे, लखन सिंह राजपूत, अखिल, मंदिर शृंगार समिति भट्टी प्रवीण महतो, यज्ञ समिति से रामकेश पटेल, विनय चौधरी, आनंद चिमानिया, सुशील वर्मा आदि लोगों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।









