इटारसी। मकर संक्रांति के अवसर पर कल 14 जनवरी को कृषि उपज मंडी में अवकाश रहेगा और उपज की नीलामी नहीं हो सकेगी। व्यापारी एसोसिएशन ने मंडी में अवकाश रखने की मांग की थी।
कृषि उपज मंडी में प्रभारी सचिव केसी बामलिया और विधायक प्रतिनिधि देवेन्द्र पटेल ने किसानों से अनुरोध किया है कि बंद के दौरान किसान अपनी उपज मंडी में न लाएं। उन्होंने बताया कि व्यापारी एसोसिएशन ने पत्र देकर मांग की है कि 14 जनवरी, 2025 को मकर संक्रांति पर्व होने के कारण मंडी में नीलाम कार्य बंद रखा जाये।
संगठन की इस मांग पर मंडी प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि कल 14 जनवरी, 2025 को मंडी में नीलाम कार्य बंद रहेगा। किसान अपनी उपज मंडी में नीलाम हेतु न लाएं।









