इटारसी। गांधी मैदान पर चाणक्य सर्वधर्म सद्भाव समिति द्वारा आयोजित ‘आचार्य चाणक्य कप’ टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बावजूद खिलाड़ियों और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
शनिवार के मैचों का परिणाम
शनिवार को खेले गए पहले मैच में विल्स क्लब ने वाल्मीकि क्लब को 7 विकेट से हराया। दूसरे मैच में लक्ष्य क्लब ने रॉयल राजपूत क्लब पर जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में अखंड भारत ने सिंध क्लब को 31 रनों से शिकस्त दी, जबकि चौथे मैच में भारतीय क्लब विजयी रहा। इस दौरान विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने मैदान पर पहुँचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टूर्नामेंट संयोजक जितेंद्र ओझा ने अतिथियों को आयोजन के उद्देश्यों से अवगत कराया।
सेमीफाइनल और फाइनल
टूर्नामेंट का समापन रविवार को होगा। पहला सेमीफाइनल सुबह 9 बजे अखंड भारत निर्माता बनाम भारतीय क्लब के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल सुबह 10 बजे विल्स क्लब बनाम लक्ष्य क्लब के बीच होगा। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले दोपहर ठीक 1 बजे शुरू होगा।









