इटारसी। चाणक्य सर्वधर्म सद्भाव समिति के तत्वावधान में स्थानीय गांधी मैदान पर रविवार से आचार्य चाणक्य कप टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न समाजों का प्रतिनिधित्व करने वाली टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जहां खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया।
पहले दिन के मैचों का रोमांच
- ईरानी समाज की जीत : टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच बी बॉयज क्लब और इंडियन हैदरी क्लब के बीच खेला गया। इसमें ईरानी समाज का प्रतिनिधित्व कर रहे इंडियन हैदरी क्लब ने जीत दर्ज की। शानदार प्रदर्शन के लिए लकी अली को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
- अखंड भारत की बड़ी जीत : दूसरा मुकाबला विश्वकर्मा वॉरियर्स और अखंड भारत निर्माता क्लब के बीच हुआ। इस एकतरफा मुकाबले में अखंड भारत की टीम ने 60 रनों के भारी अंतर से जीत हासिल की।
- राजपूत समाज की सफलता : तीसरा मैच वंशकार बंधु और रॉयल राजपूत क्लब के बीच खेला गया, जिसमें रॉयल राजपूत क्लब की टीम विजयी रही।
- मराठा समाज का दबदबा : चौथे मैच में एनजीएल क्लब का सामना वीर शिवाजी क्लब से हुआ। इसमें मराठा समाज की टीम ने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए जीत अपने नाम की।
- मसीह बनाम मुस्लिम समाज : पांचवें मुकाबले में मसीह समाज की टीम ग्लोरी ऑफ गॉड और मुस्लिम समाज की टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।
मैदान पर अनुशासन और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए अंपायर के रूप में राकेश दुबे एवं बंटी पटेल ने जिम्मेदारी संभाली। वहीं, मैचों का आंखों देखा हाल राकेश पाण्डेय ने सुनाया। स्कोरिंग का महत्वपूर्ण कार्य आर्यन विश्वकर्मा, रोहित रायकवार और अयम दुबे ने किया।









