रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

आलिया भट्ट बनीं मां, रणबीर कपूर के घर हुआ बेटी का जन्म

आलिया भट्ट ने क्‍या रखा अपनी बेटी का नाम डिलीवरी से पहले ही कर दिया था खुलासा

बॉलीवुड। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का सपना सच हो गया है और वें माता-पिता बन गए हैं। आलिया ने आज मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल (HN Reliance Hospital) में 12.05 मिनट पर बेटी को जन्म दिया है। आलिया भट्ट ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की है। इस पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे भी जमकर कमेंट कर रहे हैं और नन्ही परी को आशीर्वाद दे रहे हैं। फिलहाल कपूर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है।

आलिया भट्ट ने मां बनने के बाद इंस्टाग्राम अंकाउट यह पोस्‍ट किया

22

आलिया भट्ट ने मां बनने के बाद अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अंकाउट पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को आलिया ने एक शेर के परिवार की तस्वीर शेयर की है जिसमें पापा शेर, मम्मा शेरनी और दोनों का बेबी शेर नजर आ रहा है। इस पिक्चर पर उन्होंने लिखा है कि, और ये हमारी ज़िंदगी की सबसे बड़ी न्यूज़ है, हमारा बेबी आ गया है और ये एक मैजिकल गर्ल है। हम प्यार से फूले नहीं समा रहे हैं Love, Love, Love Ranbir and Alia.

क्या होगा आलिया की बेटी का नाम?

आलिया ने 2019 में फिल्म ‘गली बॉय’ के प्रमोशन के दौरान कहा था कि अगर आगे जाकर उनकी बेटी होती है, तो वो उसका नाम ‘अलमा’ रखेंगी। अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए आलिया, रणवीर सिंह के साथ ‘सुपर डांसर 3’ के सेट पर पहुंची थीं। इस दौरान शो में सक्षम शर्मा नाम के कंटेस्टेंट से जब रणवीर के नाम की स्पेलिंग पूछी गई, तो उन्होंने गलत स्पेलिंग बताई थी।

रणबीर के साथ पहुंची थीं अस्पताल आलिया

रणबीर कपूर रविवार सुबह आलिया को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। यह वही अस्पताल है, जहां ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) भर्ती थे और उन्होंने आखिरी सांसें ली थीं। पहले कहा जा रहा था कि आलिया नवंबर के आखिरी या दिसंबर की शुरुआत में बच्चे को जन्म देंगी, लेकिन नवंबर की शुरुआत में कपूर फैमिली में बेटी ने जन्‍म लिया।

आज मैं सबसे ज्यादा खुश हूं: रिद्धिमा कपूर

रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) ने सोशल मीडिया पर आलिया-रणबीर की फोटो शेयर कर लिखा, ‘आज मैं सबसे ज्यादा खुश हूं। सबसे प्यारी बेबी गर्ल के सबसे प्राउड पेरेंट्स। बुआ उसे पहले से ही प्यार करती है।

शादी से पहले दोनों ने 5 साल तक एक-दूसरे को किया डेट

रणबीर और आलिया ने इसी साल 14 अप्रैल को परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। 2017 में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। फिर उसके बाद कपल ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। एक-दूसरे को 5 साल तक डेट करने के बाद उन्होंने इस साल शादी कर ली।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News