इटारसी। वृंदावन गार्डन में कल 10 अप्रैल, बुधवार को शाम 7 बजे से एक शाम खाटू वाले के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया है। भजन संध्या में भजन गायिका निहारिका पुरोहित नागपुर, कनक मयंक इटारसी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जायेगी।
7 स्टार ग्रुप ने धर्म प्रेमी भक्तजनों से अनुरोध किया है कि श्याम भजनों का आनंद लें। यह प्रोग्राम ठीक 7 बजे शुरू हो जायेगा। आचार संहिता को देखते हुए समय का विशेष ध्यान दें।










