नर्मदापुरम। एक पहल संस्था ने मोनी अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं को राम जानकी मंदिर सेठानी घाट पर खिचड़ी प्रसादी वितरण की। संस्था प्रत्येक अमावस्या एवं पूर्णिमा पर प्रसाद वितरण का कार्य सेठानी घाट पर विगत 4 वर्षों से कर रही है।
संस्था के अध्यक्ष सत्या चौहान ने बताया कि आयोजन सभी सदस्यों की सहभागिता से चलाया जा रहा है। संस्था का यह आयोजन बाहर से आए तीर्थ यात्रियों को प्रसादी वितरण के लिए किया जा रहा है। संस्था में बाहर के लोग भी सदस्य बनाए जा रहे हैं, जो नर्मदा स्नान करने आते हैं। इस समय कार्यक्रम में नर्मदा प्रसाद साहू, विवेक चौकसे, पं. लवलेश शर्मा, रितेश शर्मा, विनय यादव, गुड्डू तिवारी, रिंकू नरवरिया, राजेंद्र मालवीय आदि सदस्य उपस्थित रहे।