इटारसी। वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश महिला इकाई के संगठन विस्तार के तहत इटारसी में नई नियुक्तियां की गई हैं। सामाजिक कार्यों में सक्रिय श्रीमती अंजू गुप्ता को वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई का तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
यह नियुक्ति नर्मदापुरम जिलाध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा अग्रवाल की अनुशंसा पर की गई है। इस निर्णय को संभाग अध्यक्ष श्रीमती नीरजा फौजदार और जिला प्रभारी श्रीमती राजश्री राठी की सहमति प्राप्त हुई, जिसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ज्योति जैन द्वारा आधिकारिक रूप से श्रीमती अंजू गुप्ता के नाम की घोषणा की गई।
उल्लेखनीय है कि श्रीमती अंजू गुप्ता लंबे समय से नगर के विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़ी रही हैं। उनकी सक्रियता और समाज सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें तहसील स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।









