इटारसी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (Bharatiya Janata Party Yuva Morcha) के जिलाध्यक्ष दीपक महालहा (District President Deepak Mahalha) ने भाजपा मण्डल अध्यक्ष (BJP Mandal President) जोगिंदर सिंह (Joginder Singh) की अनुशंसा से भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल इटारसी के पदाधिकारियों एवं कार्यकारणी सदस्यों की घोषणा की है। संगठन में सात उपाध्यक्ष, एक महामंत्री, सात मंत्री, एक कार्यालय मंत्री एवं दो सह कार्यालय मंत्री, एक कोषाध्यक्ष दो सह कोषाध्यक्ष सहित मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी, आईटी सेल, नीति शोधक सहित 21 कार्यकारिणी सदस्य बनाये हैं।
उपाध्यक्ष पद पर प्रिंस सलूजा, आशीष अग्निहोत्री, रजनीकांत अग्रवाल, अमन अग्रवाल, आदित्य खंडेलवाल, रोहित बैसकर और रूद्रांश ठाकुर, महामंत्री शुभम ठाकुर, मंत्री लोकेश मालवीय, मोहित ठाकुर, पवन उसरेटे, श्रेयांक तिवारी, मयंक सिंह तोमर, अनिमेष शुक्ला और अमित भाट, कार्यालय मंत्री वीरू बाथरी, सह कार्यालय मंत्री अमन लालवानी, आर्यन पटेल, कोषाध्यक्ष सचिव यादव, सह कोषाध्यक्ष शहवाज बेग, ऋषभ चौहान, मीडिया प्रभारी घनश्याम तिवारी, सह प्रभारी सूरज यादव, सोशल मीडिया प्रभारी शिव प्रताप भदौरिया, सह प्रभारी अमित सोनी, आईटी सेल संयोजक नारायण चौरसिया, सह संयोजक तुषार केशवानी, सृजन यादव, नीति शोध सम्राट सिंह, सह प्रभारी कृष्णा प्रजापति, रोहित चौरसिया मनोनीत किये गये हैं।