---Advertisement---

जिले में 20 सितम्बर तक शत प्रतिशत नागरिकों को वैक्सीन का पहला डोज लगाएं

By
On:
Follow Us

नवागत कलेक्टर ने दिये अधिकारियों को निर्देश, 11 से 20 सितंबर तक लक्षित समूह का टीकाकरण करें

कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज लगाने के लिए विशेष अभियान 16 सितम्बर को

होशंगाबाद। जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 20 सितंबर तक शत-प्रतिशत नागरिकों को कोविड वैक्सीन (covid vaccine) का पहला डोज लगाया जाना सुनिश्चित करें। ग्राम पंचायतों एवं वार्डों में जिन नागरिकों को अभी तक वैक्सीन का पहला डोज नहीं लगाया है, उनकी सूची तैयार करें और ऐसे क्षेत्रों में आवश्यक डोजेज के अनुरूप सघन कैंपों का आयोजन किया जाए। यह निर्देश नवागत कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी एवं समस्त एसडीएम को दिए हैं।
कलेक्टर सिंह ने आज मंगलवार 7 सितंबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिले में कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा सिंह ने समस्त जनपद सीईओ एवं सीएमओ को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए शेष नागरिकों की प्रमाणित सूची और 11 सितंबर से 20 सितंबर तक आयोजित होने वाले टीकाकरण सत्रों की सूची आगामी दो दिवस 10 सितम्बर तक तैयार करना सुनिश्चित करें।

50 नागरिकों पर एक अधिकारी
कलेक्टर सिंह ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कोविड के पहले डोज के लिए शेष रह गए नागरिकों की सूची अनुसार प्रत्येक 50 नागरिक पर एक अधिकारी की ड्यूटी लगाई है। इसी तरह प्रत्येक सेक्टर के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए जाएं, जो विकासखंड एवं ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ समन्वय स्थापित कर टीकाकरण केंद्रों पर नागरिकों का मोबिलाइजेशन सुनिश्चित करेंगे। जिन ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए 100 से कम नागरिक बचे हैं वहां नामवार सूची तैयार कर उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाए।

ब्लॉक स्तरीय कंट्रोल रूम सक्रिय करें
कलेक्टर सिंह ने कहा कि प्रत्येक विकासखंड में कंट्रोल रूम सक्रिय किया जाए। कंट्रोल रूम के माध्यम से संपर्क कर नागरिकों को कोविड का टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही टीकाकरण केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं की सघन मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। सभी जनपद सीईओ एवं सीएमओ को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक ग्राम पंचायतों एवं वार्डों में 10 सितंबर को क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक कर टीकाकरण की कार्ययोजना तैयार करें। समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को भी अपने-अपने क्षेत्रों में टीकाकरण की कार्य योजना के संबंध में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (Crisis Management Group) की बैठक के निर्देश दिए।

दूसरा टीका लगवाने विशेष अभियान
कलेक्टर सिंह ने कहा कि 21 जून को हुए कोविड वैक्सीनेशन अभियान में कोविड वैक्सीन का पहला डोज लगवाने वाले नागरिकों के लिए 16 सितंबर 2021 को जिले में कोविड का दूसरा टीका लगाने विशेष अभियान चलेगा। सिंह ने सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं सीएमओ को अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के लिए 14 सितंबर से क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप, वॉलिंटियर्स, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य मैदानी अमले द्वारा घर-घर जाकर नागरिकों को पीले चावल देकर टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाए।

अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार करें’
कलेक्टर सिंह ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता वाहन के द्वारा टीकाकरण के प्रेरक गीतों, अनाउंसमेंट आदि के माध्यम से और ग्रामीण क्षेत्रों में डोंडी पिटवाकर, मुनादी के द्वारा टीकाकरण संबंधी प्रत्येक जानकारियों का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि टीकाकरण अभियान के आखिरी पड़ाव में स्वास्थ्य, राजस्व सहित सभी विभाग पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी से काम करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम, अपर कलेक्टर आदित्य रिछारिया, संयुक्त कलेक्टर वंदना जाट, एसडीएम फरहीन खान एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी तहसील एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.