आर्यन खान की जमानत खारिज

Post by: Poonam Soni

Updated on:

Bachpan AHPS Itarsi

मनोरंजन। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan khan bail) की जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी है। 13 अक्टूबर को दोनों पक्षों की बहस के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित किया था। आज फाइनली कोर्ट ने बेल अप्लिकेशन खारिज कर दिया। बता दें कि 3 अक्टूबर को गिरफ्तार हुए आर्यन 8 अक्टूबर से मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं। आर्यन के अलावा उनके साथ अरेस्ट हुए अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की भी जमानत की अर्जी खारिज कर दी गई है। जेल में आर्यन को कैदी नंबर 956 का बैच मिला है। आर्यन की 14 दिन की न्यायिक हिरासत भी 21 अक्टूबर को खत्म हो रही है।

डेब्यूटेंट ऐक्ट्रेस का आया नाम
स्पेशल नारकोटिक ड्रग्स ऐंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेज कोर्ट में आर्यन खान और उनके साथी अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत खारिज कर दी गई है। मुंबई एनसीबी का कहना है कि आर्यन के वॉट्सऐप चैट्स कोर्ट में जमा कर दिए गए हैं। उन्हें ड्रग्स के चैट्स मिले हैं जो कि एक नई ऐक्ट्रेस और आर्यन खान के बीच हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!