इटारसी। कल्चुरी कलार समाज इटारसी के कार्यकारी अध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि अशोक मालवीय को एक बड़े सामाजिक सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान सर्व सम्मति से अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष (कार्यकारी) नियुक्त किया गया है।
उनकी राष्ट्रीय स्तर पर हुई नियुक्ति पर पूर्व विधान सभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, कल्चुरी कलार समाज अध्यक्ष हरीश मालवीय सहित सभी वरिष्ठ, युवा सामाजिक बंधुओं एवं वरिष्ठ नागरिक संघ सहित अन्य सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की है।








