इटारसी। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर, विधानसभा क्षेत्र नर्मदापुरम और सोहागपुर के बूथ लेवल ऑफिसर्स के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम इटारसी में आयोजित किया।
यह प्रशिक्षण ऑडिटोरियम इटारसी में हुआ। कार्यक्रम का आयोजन अपर कलेक्टर और एसडीएम के मार्गदर्शन में किया गया, जिसका उद्देश्य बीएलओ को निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों, मतदाता सूची के अद्यतन, और मतदान दिवस पर उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराना था।
निर्वाचन प्रक्रिया को सुदृढ़ करने पर जोर
प्रशिक्षण के दौरान, उपस्थित अधिकारियों ने बीएलओ को निष्पक्ष और त्रुटिरहित चुनाव सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्हें मतदाता सूची में नाम जोडऩे, हटाने और संशोधन करने की प्रक्रिया, ई-वीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली, तथा मतदान केंद्र पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अपर कलेक्टर और एसडीएम ने सभी बीएलओ से चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने और अपनी ड्यूटी को पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ निभाने का आह्वान किया।








