---Advertisement---

मार्च इक्वीनॉक्स की खगोलीय घटना कल 20 मार्च को

By
On:
Follow Us

इटारसी। बुधवार (20 मार्च) सुबह 8 बजकर 36 मिनट पर सूर्य आकाशीय भूमध्यरेखा पर पहुंचकर उसे पार करेगा। मार्च इक्वीनॉक्स की यह खगोलीय घटना इस साल 20 मार्च को होने जा रही है। नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि मार्च इक्वीनॉक्स की घटना 19, 20 या 21 मार्च को होती है। इक्वीनॉक्स में पृथ्वी का अक्ष, सूर्य की किरणों के ठीक लम्बवत होता है, इस कारण पृथ्वी के प्रकाशित हर भाग में सूर्यप्रकाश समान अवधि तक प्राप्त होता है लेकिन यह पूरी तरक 12 घंटे का दिन और 12 घंटे की रात नहीं होती है।

सारिका ने बताया कि आमतौर पर लोग इसे दिन-रात बराबर होने से जोड़ते हैं, जबकि इस साल 15 मार्च को ही मध्यभारत में दिन-रात लगभग बराबर थे। 20 मार्च तो दिन की अवधि 12 घंटे 7 मिनट से कुछ अधिक होगी। सारिका ने बताया कि सूर्य की एक पूरी परिक्रमा करने में पृथ्वी को जो समय लगता है और 365 दिन के बाद हम जो न्यूईयर मनाते है उसमें कुछ घंटे का अंतर होता है। इस कारण इक्वीनॉक्स की घटना का समय एवं दिनांक हर साल बदल जाता है। यह हर साल लगभग 6 घंटे बाद आता है लेकिन लीप ईयर में पुन: एक दिन पीछे आ जाता है, जैसा इस साल हुआ। आज सूर्य ठीक पूर्व दिशा में उदित होकर ठीक पश्चिम दिशा में अस्त होगा।

मार्च इक्वीनॉक्स की घटना

वर्ष दिनांक समय

2023 21 मार्च 02:54

2024 20 मार्च 08:36

2025 20 मार्च 14:31

2026 20 मार्च 20:16

2027 21 मार्च 01:54

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.