इटारसी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ गौरव दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर भाजपाइयों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
नगर अध्यक्ष राहुल चौरे ने अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल की जनहितैषी योजनाओं पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। वरिष्ठ नेताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग जयकिशोर चौधरी, नीरज जैन, महामंत्री सौरभ मेहरा, शैलेंद्र दुबे, उपाध्यक्ष अर्जुन भोला, उपनिषद दुबे सहित गौरव बड़कुर, आशा राव, राकेश अहिरवार एवं बड़ी संख्या में पार्षद व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन नगर उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने एवं आभार प्रदर्शन अर्जुन भोला ने किया ।









