इटारसी। मध्यप्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन एवं जिला नर्मदापुरम बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में कृष्णा बैडमिंटन अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025 का आज भव्य समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों और श्रेणियों के विजेताओं को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गईं।
नर्मदापुरम बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव शशांक चतुर्वेदी ने बताया कि टीम चैम्पियनशिप का खिताब छिंदवाड़ा ने जीता, जिसे 25, हजार रुपए नकद पुरस्कार मिला, जबकि टीम धार उपविजेता रही। पुरुष एकल में आशय करदे छिंदवाड़ा विजेता रहे, जिन्हें 15 हजार रुपए नकद पुरस्कार मिला। 19 वर्ष से कम आयु के एकल विजेता उज्ज्वल गोयल धार बने, जिन्हें 10 हजार रुपए दिए।
15 वर्ष से कम आयु वर्ग में अवनीश नेगी भोपाल ने बाजी मारी। महिला एकल में शिवानी चौधरी धार विजेता रहीं, और मिश्रित युगल का खिताब अमित राठौर एवं शिवानी चौधरी की जोड़ी ने अपने नाम किया। समापन समारोह में मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, नगर पालिका सभापति राकेश जाधव, अजय सिंह तोमर, कुलदीप रघुवंशी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।









