इटारसी। अभिभाषक संघ इटारसी ने आज नये अधिवक्ताओं का स्वागत किया। सभी नये अधिवक्ताओं को लंच टाइम में अधिवक्ता कक्ष में बैंड, पेन स्लोगन फोटो फ्रेम देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर सीनियर एडवोकेट रघुवंश पांडेय, संतोष गुरयानी, अरविंद गोइल, अशोक शर्मा, अधिवक्ता संघ के सचिव पारस जैन, अध्यक्ष रमेश राजपूत ने सभी नये अधिवक्ताओं का मार्गदर्शन किया। संचालन विनोद भावसार ने तथा आभार प्रदर्शन संघ के कोषाध्यक्ष राजेश चौरे ने किया।
इस अवसर पर नये अधिवक्ताओं में कुमारी कंचन मेहरा, कुमारी ज्योति साहू, कुमारी सौम्या रावत, रक्षित शर्मा, यशवंत शर्मा, आस्तिक ओझा, सौरभ गुरयानी, मनीष राजपूत, सृष्टि आहाके, अंकिता शर्मा, विकास भाट, उद्देश्य महतो सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।








