इटारसी। भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय सुखतवा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह से मनाया। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त श्रीमती आशा मौर्य मुख्य अतिथि रहीं, जबकि अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. नीता राजपूत ने की।
इस अवसर पर श्रीमती आशा मौर्य ने कहा कि संसार की संतुलन कर्ता नारी ही है। आज का युग समानता का है, जहां धरती से आकाश तक महिलाएं अपना परचम लहरा रही हैं। उन्होंने आह्वान किया कि महिलाएं स्वयं को असहाय न समझें। प्राचार्य डॉ. नीता राजपूत ने छात्राओं को अपनी शक्ति पहचानने और कौशल विकसित करने की सलाह दी। डॉ. राजपूत ने कहा कि मेहनत का फल सही समय पर अवश्य प्राप्त होता है, बस अपनी क्षमताओं को धरातल पर उतारने की आवश्यकता है।
एनएसएस अधिकारी डॉ. राधा आशीष पांडे ने वर्ष 2026 की थीम महिलाओं और लड़कियों के अधिकार व न्याय हेतु कार्यवाही पर प्रकाश डाला। समारोह में उपस्थित महिलाओं को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक कामधेनु पटोदिया, जोशलिन कुजूर, संध्या उपाध्याय, डॉ. प्रवीण कुशवाहा, डॉ. वेद प्रकाश भारद्वाज, आयुष सादराम, डॉ. सौरभ तिवारी, रेखा चौबे और शकुन भलावी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। आभार डॉ. सतीश ठाकरे ने व्यक्त किया।









