इटारसी। मालवीयगंज में जारी संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में आज पांचवे दिन कथा व्यास पंडित सौरभ दुबे बिछुआ ने भगवान श्री कृष्ण की माखन लीला, भगवान श्री कृष्ण नामकरण संस्कार एवं गिरिराज पूजन की कथा विस्तार से बतायी एवं प्रकृति पूजन करने का भी अनुरोध सभी से किया।
उन्होंने श्रद्धालुओं से मां गौ माता की सेवा करने के लिए भी निवेदन किया। कथा को सुनने के लिए पधारे भागवत कथा के प्रखर विद्वान पंडित जगदीश पांडे देहरी जुझारपुर ने कथा व्यास पंडित सौरव दुबे को माला पहनाकर स्वागत किया एवं श्रीमद्भागवत महापुराण का आशीर्वाद लिया। संचालन वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप दुबे ने किया।
कथा में पधारे सर्व ब्राह्मण समाज के जिला उपाध्यक्ष कुलभूषण मिश्रा, पंडित विनोद दुबे, पंडित सतीश दुब, कृष्ण चौरे, कुमारेश मालवीय सहित आए हुए श्रद्धालुओं का राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के संभागीय अध्यक्ष अंकित दुबे ने स्वागत किया।









