---Advertisement---

भगवान बिरसा मुंडा शासकीय कॉलेज सुखतवा में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का आगाज

By
On:
Follow Us
  • स्किल्स से सजेगा भविष्य, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

सुखतवा/इटारसी। उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश की स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत आज भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय सुखतवा में स्वरोजगार के नए द्वार खुले। महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अल्पावधि स्वरोजगार ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का भव्य शुभारंभ किया।

हुनर से संवरेगा व्यक्तित्व

इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में इटारसी के प्रसिद्ध ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती डॉली चंद्रवंशी मुख्य प्रशिक्षक के रूप में विद्यार्थियों को सौंदर्य निखारने और इस क्षेत्र में व्यावसायिक बारीकियों की शिक्षा दे रही हैं। उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय में कौशल उन्नयन का यह सिलसिला थमा नहीं है, इससे पूर्व 22 दिसंबर 2025 से पर्सनैलिटी डेवलपमेंट एवं सॉफ्ट स्किल का प्रशिक्षण भी सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।

25 दिनों में तैयार होंगे भविष्य के उद्यमी

यह 25 दिवसीय दोहरा प्रशिक्षण कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीता राजपूत के संरक्षण एवं स्वामी विवेकानंद प्रकोष्ठ की प्रभारी श्रीमती संध्या उपाध्याय के मार्गनिर्देशन में संपन्न हो रहा है। प्राचार्य डॉ. नीता राजपूत ने अपने संबोधन में उच्च शिक्षा विभाग की इन योजनाओं की सराहना करते हुए कहा, आज के दौर में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि कौशल ही असली शक्ति है। ब्यूटी पार्लर और व्यक्तित्व विकास जैसे प्रशिक्षण विद्यार्थियों को न केवल आत्मविश्वास देंगे, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने में भी मदद करेंगे।

इस अवसर पर डॉ. हिमांशु चौरसिया, श्रीमती कामधेनु पटोदिया, सुश्री जोशलिन कुजूर, सतीश पाली, डॉ. महेन्द्र सिंह, आयुष कुमार सादराम, डॉ. प्रवीण कुशवाह, डॉ. वेद प्रकाश भारद्वाज, नीरज बिदुआ, श्रीमती रेखा बिदुआ, सुश्री तनिषा साहू और श्रीमती शकुन भलावी ने अपनी उपस्थिति से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.