---Advertisement---
City Center
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
  yasr-loader

गर्मियों में अंगूर का सेवन करने के फायदे

By
On:
Follow Us

Health Tips: गर्मियों (Summer) का मौसम आते ही सेहत बिगड़ने लगती है। मौसम (Weather) बदलते ही बुखार, खांसी, जुकाम और थकान से इंसान परेशान हो जाता है। ऐसे में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। इस मौसम में शरीर को विटामिन, कैल्शियम और ग्लूकोज की बेहद जरूरत होती है। अंगूर को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। ऐसे में अगर आप रोजाना अंगूर का सेवन करते हैं तो सेहत को बहुत से फायदे मिलते हैं। अंगूर का सेवन किसी औषधि से कम नहीं है। अंगूर के सेवन से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

नियंत्रण में रहता है ब्लड प्रेशर
अंगूर का सेवन ब्लड प्रेशर (blood pressure) के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। वहीं, जिन लोगो के शरीर में पोटेशियम की मात्रा कम होती है उनको हफ्ते में 3-4 दिन ही अंगूर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि रोजाना अंगूर खाने से उनको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। इसलिए अपनी डाइट में अंगूर को जरूर रखें।

इम्यून पावर होती है मजबूत
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इम्यून पावर (Immune power) का मजबूत होना बेहद जरूरी है। लोग इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के उपाय करने में जुटे हैं। अंगूर में कई तरह के पौषक तत्व पाए जाते हैं, जिनके सेवन से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसलिए अंगूर खाने की सलाह दी जाती है।

अंगूर के सेवन से बढ़ता है खून
अंगूर में कैल्शियम, पोटेशियम, क्लोराइड, सल्फेट, एल्युमिनियम और मैग्निशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही अंगूर में विटामिन और पानी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे शरीर में खून बढ़ता है। इसी वजह से एक्सपर्ट गर्मियों में अंगूर खाने की सलाह देते हैं।

ब्रेस्ट कैंसर से बचाव
अंगूर का सेवन दिल की जुड़ी बीमारियों के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। इसके अलावा, ब्रेस्ट कैंसरसे बचाव में भी अंगूर का सेवन फायदेमंद माना गया है। इसलिए दिल और ब्रेस्ट से जुड़ी बीमारी वाले लोगों को अंगूर जरूर खाने चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल करता है कंट्रोल
अंगूर खाने में जितने मीठे होते हैं, उतने ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट से खून का थक्का और दिल का दौरा पड़ने जैसे समस्याओं से बचाव होता है। इसके अलावा अंगूर खाने से कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) भी कंट्रोल में रहता है। इसलिए अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं तो अंगूर का सेवन जरूर करें।

 

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.