---Advertisement---

नर्मदा जल कलश यात्रा के साथ भगत सिंह नगर में भागवत कथा का शुभारंभ

By
On:
Follow Us

इटारसी। वार्ड नंबर 25, भगत सिंह नगर में आज सोमवार 10 नवंबर 2025 से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा समारोह का शुभारंभ हुआ। कथा के प्रारंभ से पूर्व श्री दुर्गा मंदिर प्रांगण से एक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

शोभायात्रा का आकर्षण

मुख्य यजमान धीरू सिंह भदोरिया और प्रवचनकर्ता विनय कृष्ण व्यास ने सर्वप्रथम मां भगवती की पूजा-अर्चना की।
मुख्य यजमान ने पवित्र श्रीमद् भागवत महापुराण को अपने सिर पर धारण किया। सैकड़ों की संख्या में पीतांबर वस्त्र धारण किए हुए श्रद्धावान महिलाओं ने अपने सिर पर नर्मदा जल कलश रखे। शोभायात्रा गाजे-बाजे और डीजे की भक्तिमय धुन पर न्यू यार्ड मुख्य मार्ग से होते हुए भगत सिंह नगर के अनेक मार्गों का भ्रमण कर कथा स्थल पर पहुंची।

प्रथम दिवस भागवत का महत्व

कथा स्थल पर विधि-विधान से भागवत जी की स्थापना करने के बाद कथा प्रारंभ हुई। प्रथम दिवस कथावाचक पंडित विनय कृष्ण शास्त्री ने श्रोताओं को श्रीमद् भागवत जी का महत्व बताया। पंडित विनय कृष्ण शास्त्री ने कहा ‘वर्तमान कलिकाल में समस्त जनमानस का सच्चा मार्गदर्शक श्रीमद् भागवत सत्संग ही है। इसमें भगवान श्री कृष्ण ने सांसारिक जीवन के हर पल और महत्व को लीलाओं के माध्यम से प्रतिपादित किया है।

यदि मनुष्य एक बार भी पूरी मनोयोग से सात दिन तक श्रीमद् भागवत पुराण को श्रवण कर आत्मसात कर ले, तो उसका जीवन सुखमय होते हुए सफलता की ओर अग्रसर होता है।’ शोभायात्रा में श्री दुर्गा मंदिर समिति, राम फेरी मंडल और सैकड़ों भक्तजन शामिल हुए। अनेक परिवारों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक कही जाएगी।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.