---Advertisement---

पुरी, गंगासागर और दो ज्योतिर्लिंगों की यात्रा के लिए 9 सितंबर को रवाना होगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन

By
On:
Follow Us

भोपाल मंडल के रानी कमलापति, और इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी

इटारसी। भारतीय रेलवे के भोपाल मंडल से जुड़े तीर्थयात्रियों के लिए एक विशेष धार्मिक यात्रा का सुनहरा अवसर उपलब्ध हो रहा है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा संचालित भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 9 सितंबर 2025 को इंदौर से रवाना होगी। यह विशेष ट्रेन श्रद्धालुओं को पुरी, गंगासागर, गया, वाराणसी और अयोध्या सहित बाबा बैद्यनाथ एवं काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगी।

इस 10 रात और 11 दिनों की यात्रा में ट्रेन मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी एवं अनूपपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी। भोपाल मंडल के रानी कमलापति, और इटारसी स्टेशन से यात्री इस ट्रेन में सवार होकर अपनी धार्मिक यात्रा का शुभारंभ कर सकेंगे। यात्रा के लिए आईआरसीटीसी द्वारा तीन श्रेणियों में शुल्क निर्धारित किया गया है।

  • स्लीपर क्लास (इकॉनमी) 18,600 रुपए प्रति व्यक्ति
  • 3 एसी श्रेणी (स्टैंडर्ड) 29,700 रुपए प्रति व्यक्ति
  • 2 एसी श्रेणी (कम्फर्ट) 39,000 रुपए प्रति व्यक्ति
  • इस यात्रा को सर्व-सुविधायुक्त बनाने के लिए आईआरसीटीसी ने यह एक ऑल-इनक्लूसिव पैकेज के रूप में प्रस्तुत किया है, जिसमें एलएचबी कोच युक्त आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड एवं ऑफ-बोर्ड शुद्ध शाकाहारी भोजन, स्थानीय परिवहन हेतु एसी बसें, यात्रा कार्यक्रम के अनुरूप आवासीय व्यवस्था, टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा एवं हाउसकीपिंग सेवाएं सम्मिलित हैं।
  • आईआरसीटीसी की यह पहल विशेष रूप से उन श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी सिद्ध होगी जो एक ही यात्रा में कई पवित्र स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं, वह भी सुरक्षित, सुव्यवस्थित और किफायती वातावरण में। यह यात्रा धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध अनुभव प्रदान करेगी।
  • इच्छुक यात्री इस यात्रा की ऑनलाइन बुकिंग आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com पर कर सकते हैं। साथ ही अधिकृत एजेंटों के माध्यम से भी बुकिंग सुविधा उपलब्ध है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.