इटारसी। नीलकंठ कॉलोनी वार्ड 6 में वर्षों से चली आ रही कीचड़ की समस्या से निजात पाने के लिए विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा की पहल पर 100 मीटर सीसी रोड के निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे और जिम्मी कैथवास पार्षद के अलावा वार्ड के नागरिक मौजूद रहे। विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा से मिली विधायक निधि की राशि से निर्मित होने वाली सीसी रोड से स्थानीय नागरिकों को सुविधा होगी और कीचड़ की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
इस कार्य के लिए नागरिकों ने विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वार्ड के निवासी माखन चौधरी, बाबूलाल यादव, बबलू पटेल, अमित यादव, अशोक, श्रीमती प्रीति बड़क़ुर, श्रीमती सुनीता चौधरी, श्रीमती शांति बाई, श्रीमती रेशमा खान, श्रीमती हेमवती बाई आदि शामिल थे।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का आग्रह स्थानीय नागरिकों से किया और तकनीकी विभाग को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य अच्छी गुणवत्ता का हो। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से आग्रह किया कि आठ दिनों तक निर्माणाधीन रोड पर आवागमन न हो और पर्याप्त तराई की जाए।









