---Advertisement---

नगर में 60 लाख के कार्यों का भूमिपूजन, मिलेगी राहत

By
Last updated:
Follow Us

इटारसी। विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) के मुख्य आतिथ्य में आज शनिवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों करीब 60 लाख रुपए से बनने वाले नाले और सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों के हो जाने से शहर की बड़ी आबादी को जल निकासी और आवागमन की दिक्कतों से छुटकारा मिल जाएगा।
आज हुए भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा, नगर पालिका में विधायक प्रतिनिधि जगदीश मालवीय (MLA representative Jagdish Malviya), वरिष्ठ नेता विश्वनाथ सिंघल, सांसद प्रतिनिधि राजा तिवारी, जिला भाजपा महामंत्री मुकेश मैना, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अरविंद गोईल, पूर्व पार्षद भरत वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले (CMO Hemeshwari Patel), सब इंजीनियर आदित्य पांडेय (Sub Engineer Aditya Pandey), भाजपा के इटारसी नगर मंडल अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह, पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष मयंक महतो, पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज जैन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक अठौत्रा, अभिषेक तिवारी, राहुल चौरे, पूर्व पार्षद रेखा मालवीय, राकेश जाधव, किशन मालवीय, सौरभ मेहरा, बेअंत सिंह बंजारा, गोपाल शर्मा, सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता और इस क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

9 it 4

यहां यह कार्य किये जाएंगे
– विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा ने वार्ड क्रमांक 15 में भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के पीछे से करीब 18 लाख रुपए की लागत से लगभग छह सौ मीटर नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया है। इस नाले के लिए महावीर जैन स्कूल की बाउंड्री के भीतर से जैन समाज ने जगह दी है। इस नाले के बन जाने से एलआईसी आफिस (LIC Office) के पीछे रहने वालों को निकासी की बड़ी समस्या से राहत मिल जाएगी।
– एक नाला करीब 800 मीटर लंबाई और 4 फुट चौड़ाई का बनेगा जो रविन्द्र नाथ टैगोर कालेज से सरस्वती स्कूल तक जाएगा। यह नाला करीब 35 लाख रुपए की लागत से बनेगा। इसी तरह से 6.80 लाख रुपए से गणेश नगर कालोनी गेट से बूढ़ी माता तक एक रोड बनेगी। विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा ने इसी कार्यक्रम में एक अन्य रोड की घोषणा की है जो करीब 18 लाख रुपए की लागत से भारत माता चौराह से गणेश नगर कालोनी चौराह तक बनेगी। यह रोड बन जाने पर महर्षि नगर को बूढ़ी माता मंदिर को जोड़ेगी।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.