इटारसी। अक्षय-तृतीया के शुभ अवसर पर श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज संगठन इटारसी द्वारा नवीन धर्मशाला निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, अखिल भारतीय महासभा संरक्षक गयाप्रसाद मालवीय, अखिल भारतीय महासभा अध्यक्ष अर्जुन मालवीय एवं समाज के सभी सदस्य उपस्थित रहे।