भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने सदस्यता अभियान के लिए प्रभारी बनाये

Rohit Nage

BJP Backward Class Morcha made in-charge for membership campaign

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा संपूर्ण देश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल, जिले की प्रभारी श्रीमती सीमा सिंह जादौन एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संभाग के प्रभारी राजाराम शिवहरे के निर्देश पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला नर्मदापुरम के प्रभारी, सह प्रभारी एवं मंडल प्रभारी को सदस्यता अभियान के लिए दायित्व दिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी ने बताया कि जिला नर्मदापुरम में सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी के रूप में बृजकिशोर पटेल जिला उपाध्यक्ष इटारसी विधानसभा, सहप्रभारी रामजीवन साध जिला उपाध्यक्ष सिवनी मालवा, सहप्रभारी किशन कहार जिला उपाध्यक्ष सहप्रभारी पिपरिया, बृजमोहन मीणा जिला मंत्री सहप्रभारी सोहागपुर बनाया गया है।

चांदौन मंडल के प्रभारी भागीरथ कुशवाहा, बनखेड़ी मंडल के प्रभारी सरवन कुशवाहा, खापरखेड़ा दामोदरपटेल, पिपरिया ग्रामीण मंडल रामकुमार पटेल, पिपरिया नगर मंडल बलजीत साहू, पचमढ़ी मंडल ईश्वरनाथ कुशवाहा, शोभापुर मंडल हरिओम कुशवाहा, सोहागपुर मंडल पंकज यादव, बाबई मंडल प्रशांत सोनी, आरी मंडल सतीश पटेल, रामपुर मंडल विजयपाल, पुरानी इटारसी मंडल नरेश मांझी, इटारसी मंडल मयूर मालवीय, नर्मदा पुरम मंडल अमित यदुवंशी, नर्मदा पुरम नगर श्याम पटेल, नर्मदा पुरम ग्रामीण विकास मालवीय, केसला मंडल राजेश राठौर, डोलरिया मंडल योगेश यादव, भीलटदेव मंडल अंशुल साह, सिवनी मालवा नगर मंडल अजय बाथव, सिवनी मालवा ग्रामीण मंडल पूनम चंद यादव, शिवपुर मंडल सियाराम यदुवंशी को प्रभारी बनाया गया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!