---Advertisement---

ध्यान रखें कि आपके आसपास कोई अनैतिक गतिविधि तो नहीं चल रही हैं

By
—
Last updated:
Follow Us
  • विश्व हिन्दू परिषद, बजरंगदल की बैठक में कार्यकर्ताओं को दी समझाईश

इटारसी। आज विश्व हिंदू परिषद (Vishwa Hindu Parishad), बजरंग दल (Bajrang Dal) जिला बैठक नर्मदापुरम (Narmadapuram) में हुई जिसमें मुख्य वक्ता विहिप के मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह (Surendra Singh) ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें एक माह के अंदर ग्राम एवं नगर इकाइयां गठित कर संगठन में गति लाना है और माह के एक दिन मंदिरों में साप्ताहिक सत्संग करना है।

उसके अंतर्गत हमको कुटुंब परिवार में सामाजिक समरसता का भाव जागृत करना है और हमारे आसपास के सभी सनातनी को सत्संग के माध्यम से हिन्दू संस्कृति के बारे में बताना है। उनके आसपास जो छोटी-छोटी चलित गतिविधियां उनका भी ध्यान रखना है, इसके पश्चात विहिप विभाग मंत्री चैन सिंह पटेल (Chain Singh Patel) ने कहा कि संगठन में जिम्मेदारी लेने से कुछ नहीं होता, हमें संगठन को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करना है। समाज और परिवार में घटनाएं होती हैं उन पर भी ध्यान रखना है।

हमारे क्षेत्र एवं आस, पड़ोस में हमें जानकारी रखना है कि कहीं कुछ गलत तो नहीं हो रहा है। इसके बाद संगठन का विस्तार जिला अध्यक्ष डॉ. सुभाष दुबे एवं जिला मंत्री चेतन राजपूत की अनुशंसा पर किया। विहिप विभाग मंत्री ने घोषणा की जिसमें इटारसी नगर अध्यक्ष महेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिरुद्ध चंदसोरिया, नगर मंत्री यश शर्मा एवं मातृशक्ति नगर संयोजिका अनिता तिवारी को नियुक्त किया।

इस अवसर पर बजरंग दल जिला उपाध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह राजपूत, जिला संयोजक नितिन मेषकर, मातृ शक्ति विभाग सह संयोजिक स्मिता तोमर, जिला संयोजिक तरुणा सोनी, इटारसी नगर कार्यध्यक्ष महेश बलेचानी, उपाध्यक्ष संतोष शर्मा, नगर संयोजक बजरंग दल संदीप यदुवंशी, नगर साप्ताहिक मिलन प्रमुख दीपक पंवार, दीपक पटेल, बनाये। इस दौरान छीतापुरा ग्राम समिति के रघुवीर सहित जिला एवं प्रखंड एवं ग्रामीण समिति के कार्यकर्ताउपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.