इटारसी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल ने मंडल कार्यालय में सांसद श्रीमती माया नारोलिया का स्वागत समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में विधायक डॉ. सीतासरण शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, महामंत्री नीरज जैन, शैलेन्द्र दुबे एवं भाजपा नगर मंडल के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने सांसद को शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास कार्यों, संगठन की मजबूती एवं आगामी योजनाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा की। सांसद माया नारोलिया ने भी अपने उद्बोधन में इटारसी के विकास एवं नागरिकों की सेवा में सतत सक्रिय रहने का आश्वासन दिया।