---Advertisement---
Learn Tally Prime

भाजपा पुरानी इटारसी मंडल ने मनायी कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती

By
On:
Follow Us

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी पुरानी इटारसी मंडल (Bharatiya Janata Party Old Itarsi Mandal) ने विधायक कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती मनायी। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और संगठन गढऩे के लिए उन्होंने किस तरह समर्पित भाव से कार्य किया यह बताया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे (Pankaj Choure), भाजपा जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना (Mukesh Chandra Maina), भाजपा जिला मंत्री उमेश पटेल (Umesh Patel), भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो (Mayank Mehto) सहित अन्य मौजूद थे।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को कुशाभाऊ ठाकरे के संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की नींव रखने वाले ठाकरे ने जो बीज बोया था, वह भारतीय जनता पार्टी आज वह बटवृक्ष बन गया है और आप और हम सभी इस वृक्ष के फल का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) का संगठन कुशाभाऊ ठाकरे ने इस तरह गढ़ा कि पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के लिए मॉडल के रूप में कार्य करता है। इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री मुकेशचंद्र मैना (Mukeshchandra Maina) ने कहा कि हर वर्ष जन्माष्टमी के दिन ही कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती मनाई जाती है। श्री ठाकरे की जयंती पर पार्टी ने सदस्यता अभियान चलाया है। उन्होंने श्री ठाकरे के जीवन पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में शक्ति केंद्र सयोजक राजकुमार गालर, महिला मोर्चा अध्यक्ष बबीता चौहान, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नफीस अहमद सिद्दीकी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष अशोक मालवीय, युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ चौधरी, मंडल महामंत्री गोविंद मेहतो, उपाध्यक्ष विपुल चौधरी, मंत्री राधा मैना, प्रशांत मनवारे, रौनक मालवीय, गौरव कोरी, अनिता भगोरिया, संध्या राय, विजय भंगाले, विवेक मिश्रा, बूथ अध्यक्ष विनोद जोशी, श्यामकांत मिश्रा, रामलखन चौरे, पैट्रिक साहू, आनंद इंगेले, शुभम प्रजापति, अनिल तिवारी, संदीप राय, नरेश मांझी, पारस प्रजापति पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
Royal Trinity

Leave a Comment

error: Content is protected !!