इटारसी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी के तत्वावधान में कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल चौरे ने दोनों महान विभूतियों के जीवन एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नगर महामंत्री शैलेंद्र दुबे, सौरभ मेहरा, उपाध्यक्ष उपनिषद दुबे, नगर मंत्री राकेश अहिरवार, आशा राव, सह कोषाध्यक्ष मिथिलेश गोस्वामी, सह सोशल मीडिया प्रभारी प्रतीक मालवीय, सह मीडिया प्रभारी रितु चौधरी, कार्यकारिणी सदस्य संजीव हूरा, हैप्पी भाटिया, अनिता राजपूत, भवानी दुबे, सुनील दुबे, बूथ अध्यक्ष संजय मंडराई, संदीप सोनकर, राहिल सोनकर, शैलेंद्र मेंहदोक उपस्थित थे।









