होशंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी खेल प्रकोष्ठ (Bharatiya Janata Party Sports Cell) ने बुधवार को खेलों में राष्ट्रीय स्तर, प्रदेश स्तर एवं जिलास्तर के विभिन्न विधाओं में पारंगत जिले के 260 खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की आरती एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वंदना दुबे ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल (BJP District President Madhavdas Agrawal) के मार्गदर्शन में आजादी के 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) पर भाजपा खेल प्रकोष्ठ ने खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में होशंगाबाद विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक पंकज पाण्डे, जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे, संभाग सहकार्यालय मंत्री मनोहर बडानी, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी,जिला कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित, केशव उर्मिल, स्मारिका पटेल, संजीव मिश्रा, रोहित गौर ने खिलाड़ियों एवं कोच चेतन सिंह, वैशाली तिवारी, गजेन्द्र पटेल आदि को सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सीतासरन शर्मा ने सभी खिलाड़ियो को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि आप सभी और अच्छा खेलें और कुछ जरूरत हो तो खेल प्रकोष्ठ के माध्यम से हमें सूचित करें हम आपकी हरसंभव मदद करेंगे। खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक पंकज पाण्डे ने कहा कि होशंगाबाद जिले में ऊर्जा की कमी नहीं है जिले में अभी और अधिक विवेक सागर आना बाकी है। आप सभी पूरी खेल भावना के साथ खेलकर देश, प्रदेश और अपने जिले को गौरावान्वित करेंगे ऐसा मेरा विश्वास है। कार्यक्रम को प्रसन्ना हर्णे, राजेश तिवारी, लोकेश तिवारी, प्रशांत दीक्षित, स्मारिका पटेल, सिमरन रैकवार, पूजा मालवीय एवं कविता घावरी आदि अनेक कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक दुबे ने किया एवं आभार संजीव मिश्रा ने व्यक्त किया।
भाजपा खेल प्रकोष्ठ ने जिले के 260 प्रतिभावान खिलाड़ियों का किया सम्मान

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









