इटारसी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने ग्राम नागपुर कलॉ में एक आदिवासी की भूमि को फर्जी आदिवासी बनकर खरीदने के मामले में पुलिस में शिकायत करने के निर्देश दिये हैं। नायब तहसीलदार विनय प्रकाश ठाकुर (Nayab Tahsildar Vinay Prakash Thakur) ने मामले में पथरोटा थाना (Thana Pathrota) में प्रकरण पंजीबद्ध कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नागपुरकलॉ स्थित आदिवासी की भूमि खसरा नंबर 231/3, 94, 95 कुल रकबा 2.962 में से 0.162 हेक्टेयर का दीपक पिता हरिराम कुर्मी, गीता बाई पत्नी सुरेश कुर्मी ने जाति छुपाकर कपट पूर्वक, बेईमानी से, कूटरचित एवं फर्जी विक्रय पत्र दिनांक 10.2.1992 बनाकर कर भूमि क्रय किया एवं स्वयं की जाति दरोई बताकर नामांतरण कराकर विक्रय किये जाने पर अनुविभागीय अधिकारी के आदेशानुसार नायब तहसीलदार विनय प्रकाश ठाकुर ने थाना पथरौटा में आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
फर्जी आदिवासी बनकर भूमि खरीदी, एफआईआर दर्ज

For Feedback - info[@]narmadanchal.com






